धर्मशाला सर्किट हाउस में जन संवाद हाल

By: Aug 7th, 2020 12:20 am

धर्मशाला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांगड़ा जिला के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को धर्मशाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर व नारेबाजी कर सीएम का स्वागत किया। कोराना काल के चलते लंबे समय बाद धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत को कार्यकर्ताओं में खासा के्रज दिखा।  इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, लोकसभा सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक विशाल नेहरिया, अरुण मेहरा, रीता देवी, अर्जुन सिंह, होशियार सिंह, मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे से धर्मशाला आते समय रास्ते में भी लोगों ने स्वागत किया। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए धर्मशाला स्थित परिधि गृह के जन संवाद हाल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुराने भवनोें के साथ ही बदलते जमाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। जन संवाद के लिए बनाए गए इस हाल के माध्यम से प्रवास के दौरान जनता से संवाद करने  की सुविधा रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App