घुटनों के पीछे दर्द का कारण

By: Aug 22nd, 2020 12:16 am

आप भले ही माने न माने हमारे घुटने शरीर के सबसे बड़े जोड़ होते हैं। ये कई गतिशील भागों से मिलकर बने होते हैं, जो हमें विभिन्न दैनिक गतिविधियों जैसे दौड़ना, हिलना, कूदना या स्क्वाट करने में मदद करते हैं। इनके बिना आप चलने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। विविध रूप से उपयोग होने वाले जोड़ों में से एक होने और कई हड्डियों से बना होने के कारण, हमारे घुटनों में अत्यधिक चोट लगती है।

घुटने का दर्द फ्रैक्चर, लिगामेंट टियर्स या खिंचाव के कारण हो सकता है। घुटने का दर्द कैसा महसूस होता है, इससे हम सभी लोग बहुत अच्छे से वाकिफ  हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने घुटनों के पीछे मांसपेशियों में होने वाले दर्द को महसूस किया है? आइए जानते हैं ऐसे कारणों के बारे में, जिनसे आपके जोड़ों के पीछे दर्द होता है और आपको इसे हल्के में क्यों नहीं लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है? इनसे बचाव के लिए आपको क्या करना चाहिए।

लेग क्रेंप

मांसपेशियों की जकड़न के कारण आपके घुटने के पीछे ऐंठन होती है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी मांसपेशियां बिना खींचे बहुत काम कर रही हैं। ये दर्द आमतौर पर काल्फ  क्षेत्र में महसूस किया जाता है, लेकिन कभी-कभी आप अपने घुटनों के पीछे दर्द महसूस कर सकते हैं। कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के बाद इस प्रकार के दर्द को दूर किया जा सकता है। कुछ अन्य चीजों के कारण पैर में ऐंठन हो सकती है जैसे डिहाइड्रेशन, संक्रमण, लिवर रोग, तंत्रिका संबंधी समस्याएं, हैमस्ट्रिंग इंजरी।

हमारे हैमस्ट्रिंग में तीन मांसपेशियां होती हैं, जो हमारी जांघों के पीछे से नीचे की ओर निकलती हैं। अगर इनमें से कोई भी मांसपेशी घायल हो जाती है, तो इसे हैमस्ट्रिंग चोट कहा जाता है। यह आमतौर पर तब होता है जब मांसपेशी अत्यधिक खींची जाती है। कभी-कभी यह मस्सल्स टियर्स का कारण भी बनता है, जिसे ठीक होने में महीनों लग जाते हैं। हैमस्ट्रिंग में तीन प्रमुख मांसपेशियों में से बाइसेप्स फिमोरिस मांसपेशी यदि घायल हो जाती है, तो इसके परिणामस्वरूप घुटने के पीछे दर्द होता है। आप अपने घुटनों के पीछे सूजन और चोट के निशान भी देख सकते हैं। घुटने के पिछले हिस्से में बनने वाला तरल पदार्थ का एक गुच्छा सिस्ट के रूप में जाना जाता है।\

इससे अकसर सूजन, कठोरता और दर्द होता है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियों को करना मुश्किल हो जाता है। सिस्ट के अंदर तरल पदार्थ श्लेष तरल है, जो सामान्य रूप से जोड़ों के लिए एक ल्यूब्रीकेंट के रूप में कार्य करता है। लेकिन किसी भी चोट के मामले में या फिर गठिया से पीडि़त हैं, तो श्लेष द्रव का उत्पादन बढ़ जाता है। अगर इस सिस्ट का आकार बड़ा हो जाए तो डाक्टर से परामर्श करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App