हिमाचल में आठ तक बरसेंगे बादल, बारिश होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से मिलेगी राहत

By: Aug 3rd, 2020 12:06 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में आठ अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि मैदानी व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। उधर, राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है।

अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। हालांकि शाम के समय आसमान में काले बादलों के घिरने से मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान ऊना के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री तक का उछाल आया है। इसके अलावा शिमला, सुंदरनगर व केलांग के तापमान में तीन, भुंतर व सोलन के पारे में दो डिग्री तक का उछाल आया है।  तापमान में उछाल आने से दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रिकार्ड किया गया है। राज्य में कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई है।

मंडी में 32, गुलेर में 26, नगरोटा सूरियां में 22, चंबा में 15, अंब में 14 और नयना देवी में 13 मिलीमीटर बारिश हुई है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी।

कहां, कितना तापमान

शहर    अधिकतम  न्यूनतम

शिमला    25.4       16.0

सुंदरनगर  32.6       21.6

भुंतर       34.5       21.4

कल्पा     25.3       13.5

धर्मशाला  27.8       18.0

ऊना       34.0       24.2

नाहन      28.3       24.5

कांगड़ा    31.6       22.8

बिलासपुर –           20.5

हमीरपुर   –           20.7

चंबा       30.9       20.4

डलहौजी  21.1       15.9

केलांग     24.7       12.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App