इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के स्थापना दिवस पर अजय चौटाला ने किया रक्तदान

By: Aug 4th, 2020 5:15 pm

जींद- इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के स्थापना दिवस पर जननायक जनता पार्टी संरक्षक अजय चौटाला ने आज रक्तदान किया।
हरियाणा सरकार में शामिल जजपा का छात्र संगठन इनसो स्थापना दिवस मना रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां भगवान परशुराम धर्मशाला में जिलास्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन इनसो ने किया था, जिसमें श्री चौटाला पहुंचे।
उनके अलावा 310 (अधिकांश कार्यकर्ता) ने रक्तदान किया।

बाद में कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं काे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जगह-जगह पौधारोपण और रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कड़ी में कल कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहरों, गांवों को सेनिटाइज किया जाएगा और मास्क बांटे जाएंगे और लोगों को दूरी बनाये रखने व कम से कम घर से निकलने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार अभियान चलाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App