यूनियन प्रधान की अध्यक्षता में एमएसीए वर्कर्स यूनियन मनीमाजरा ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

By: Aug 1st, 2020 12:07 am

चंडीगढ़, मनीमाजरा। एमएसीए वर्कर्स यूनियन मनीमाजरा ने काले बिल्ले लगा कर विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन प्रधान सुरमुख सिंह ने की। यूनियन प्रधान सुरमुख सिंह ने बताया कि 27 जुलाई से लगातार यूनियन काले बिल्ले लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यूनियन की जायज मांगें डेली वेज कर्मचारियों को रेगुलर करना, ठेकेदार के कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाना, 62 डेली वेज कर्मचारियों को पॉलिसी में ले कर बनते बैनिफिट्स देना है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार टाल-मटोल का रवैया अपना रहा है। हमारी प्रशासन से अपील है कि कर्मचारियों की जायज मांग जल्दी से जल्दी हल की जाएं। यदि प्रशासन मांगों को जल्दी हल नहीं करता, तो यूनियन संघर्ष और तेज करेगी, जिस की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन मे ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कनवीनर अश्वनि कुमार, चेयरमैन सतविंदर कुमार, जनरल सेक्रेटरी रविदंर बिंदु, उप प्रधान हुक्म चंद व अशोक कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App