महिला ने खाया जहर, मौत

By: Aug 16th, 2020 12:10 am

भोरंज। उपमंडल भोरंज के तहत एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी है। गौरतलब है कि भोरंज क्षेत्र में निरंतर महिलाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़ रहे हैं। अनिता कुमारी उम्र 26 साल पत्नी सुशील कुमार गांव भकरेडी ने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

जब परिजनों को इस बारे पता चला तो उसे गंभीर स्थिति में भोरंज अस्पताल में उपचार के लिए लाए। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि महिला अपने पीछे पति व एक लड़के को छोड़ गई है। महिला अपने पति व बच्चे के साथ अलग रहती थी। उनको उनके ससुर ने घर से  बेदखल कर दिया था। उधर, इस बारे एसएचओ सीआर चौधरी ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने पर जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App