राम मंदिर के शिलान्यास पर फोड़े पटाखे

By: Aug 6th, 2020 12:19 am

सदर भाजपा ने बिलासपुर शहर के चंपा पार्क में मिठाइयां बांट कर किया खुशी का इजहार

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी सदर ने बिलासपुर शहर के चंपा पार्क में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर व जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर मिठाइयां बांटी और पटाखे भी चलकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंताजर के बाद भारत की जनता के लिए यह ऐतिहासिक दिन आया है। मर्यादा पुरुषोत्तम रामजी के जीवन से सभी लोगों को मर्यादित होने की शिक्षा मिलती है।

इतने लंबे वर्षों के इंतजार के बाद भारत वाशियों को इस दिन का बेसब्री से इंताजर था और आज वो क्षण आ गया कि अयोध्या में एक भव्य मंदिर का निर्माण शरू हो गया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण से सभी धर्मों और सभी समुदायों की आस्था जुड़ी हुई है। इस अवसर पर में जिला भाजपा के महामंत्री आशीष ढिल्लों, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, प्रदेश व्यापर मंडल के अध्यक्ष महिपाल सांख्यान, पार्षद कृष्ण लाल उपाध्याय, संजीव शारदा, ज्योति, युवा मोर्चा के सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, सदर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, महामंत्री सोनू ठाकुर, देशराज ठाकुर, रविंद्र चौधरी, सुनील राणा, प्रीत ठाकुर, सतीश ठाकुर, पंकज ठाकुर व नवीन सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App