शांता कुमार 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन

By: Aug 8th, 2020 12:20 am

पालमपुर-पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने एहतियात के तौर पर खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। शांता कुमार ने स्वयं 14 दिन के लिए स्वयं होम क्वारंटाइन का फैसला लिया है। उन्होंने यह कदम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से हुई मुलाकात के बाद लिया है।

गौर रहे कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बीते दिनों ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ एक ही वाहन में गए थे। गुरुवार को सुरेश कश्यप पालमपुर पहुंचे थे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इसी के चलते एहतियात के तौर पर शांता कुमार ने खुद को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शांता कुमार न तो किसी से मिलेंगे और न ही किसी समारोह में शिरकत करेंगे। कोविड-19 के दौर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हर तरह की एहतियात बरत रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App