एमसी आफिस में स्कैनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री

By: Aug 11th, 2020 12:20 am

नगर संवाददाता-शिमला-नगर निगम शिमला कार्यालय सोमवार को खोला गया। इस दौरान निगम कार्यालय के सभी विभागों को खोला गया साथ ही नियमित रूप से कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। लेकिन इन दौरान कार्यालय के अंदर आने वाले प्रत्येक लोगों पर पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यहीं नहीं निगम के कर्मचारियों को भी स्कैनिंग के बाद ही अंदर आने दिया गया। इसके अलावा निगम ने शहरवासियों को भी साफ निर्देश दिए हैं कि वे जितना हो सके वे घर से ऑनलाइन प्रक्रिया से बिलों का भुगतान व किसी तरह की जानकारी के लिए निगम की ऑनलाइन साइट पर जा सकते हैं। सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के 20 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया।

लेकिन अब केवल दो कर्मचारियों को ही होम क्वारंटाइन किया गया है। निगम कर्मचारियों के अनुसार मंत्री का पीएसओ बिते गुरुवार को एसपी कार्यालय के बाद नगर निगम कार्यालय में भी आये थे। यह एक अन्य व्यक्ति के साथ निगम की सड़क एवं भवन निर्माण शाखा में गए थे। उसके बाद शुक्रवार सुबह जैसे ही निगम कर्मचारियों को पता चला कि पीएसओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

बताया कि कई कर्मी इनके संपर्क में आए हैं। इसके  बाद में नगर निगम कार्यालय को सील कर सेनेटाइज करवाया गया। नगर निगम शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि, दोनों दिन अवकाश था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोरोना को लेकर कई बार आपात बैठकें करता है। इसके अलावा नगर निगम शहर की सफाई करने वाले सैहबकर्मचारियों के भी सैंपल भरे जा रहे हैं। साथ ही इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यह वह सैहबकर्मचारी है जो कोविड काल में लगातार दिन-रात शहर की सफाई में लगे रहते थे। इस मुश्किल स्थिति में भी ये कर्मचारी शहर को साफ रखने में जुटे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App