युजवेंद्र चहल की शादी पक्की, भारतीय स्पिनर ने शेयर कीं रोका सेरिमनी की तस्वीरें

By: Aug 9th, 2020 12:08 am

नई दिल्ली-भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। इस करिश्माई स्पिनर की शादी पक्की हो गई है। उन्होंने इसका ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। चहल ने रोका सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी होने वाली दुल्हन का नाम धनश्री वर्मा है।

लॉकडाउन के दौरान चहल और धनश्री एक-दूसरे के साथ जूम वर्कशॉप्स में नजर आ चुके हैं। चहल ने गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा के साथ वाली तस्वीरों को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हम लोगों ने हां कहा, अपने परिवार वालों के बीच। चहल के इस पोस्ट को करते हुए उनके चाहने वालों के बीच बधाई देने की होड़ लग गई है। खबरों की मानें तो धनश्री वर्मा पेशे से डाक्टर और कोरियाग्राफर हैं।

दोनों ने हाल ही में ऑनलाइन लूडो खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर लगभग पांच लाख फॉलोअर भी हैं। वह अकसर डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App