जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह खैहरा बोले स्वतंत्रता दिवस परेड में केवल पंजाब पुलिस ही होगी शामिल

By: Aug 16th, 2020 12:06 am

अमृतसर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केवल पंजाब पुलिस की टुकड़ी ही सलामी देगी। इस अवसर पर किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह खैहरा ने शुक्रवार को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओ पी सोनी तिरंगा फहराएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App