मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वूमन में भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों पर वेबिनार

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Sep 16th, 2020 12:07 am

चंडीगढ़-भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर विचार करने के उद्देश्य से मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वूमन के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स ने इंडियन इकोनॉमी  चैलेंजेस अहेड विषय पर प्रासंगिक वेबिनार का आयोजन किया। सर्वेश कौशल आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव ने मुख्यातिथि के रूप में वेबिनार की अध्यक्षता की। प्रो. जेएस बेदी, आईडीसी चंडीगढ़ इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। वेबिनार में गणमान्य अतिथियों के अलावा 600 से प्रतिभागी उपस्थित थे।

कालेज की प्रिंसीपल डा. निशा भार्गव ने इस बात को साझा किया कि कोविड-19 की इस विषम घड़ी में भारतीय अर्थव्यवस्था को विभिन्न घटकों के कारण मंदी के दौर से गुजरना पड़ा है। अपने विस्तृत एवं दिलचस्प व्याख्यान में सर्वेश कौशल ने भारत-चीन गतिरोध की संभावना को आर्थिक दायरे में शामिल किया करते हुए उन्होंने कोविड-19, एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा ढांचे का निर्माण, वित्तीय शासन में सुधार, बढ़ती जनसंख्या  को एक ताकत में को परिवर्तित करने की संभावनाओं, नवाचार, कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। प्रो जेएस बेदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने अतीत में भी कई चुनौतियों का सामना किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App