पर्यावरण से खिलवाड़ खतरनाक

By: -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा Sep 17th, 2020 12:05 am

ऐसा माना जाता है कि धरती पर लगभग 300000 वनस्पति और जीव-जंतु हैं, लेकिन इनसान ने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को इस कदर बिगाड़ दिया है कि इनमें से बहुत से जीव-जंतु लुप्त हो गए और कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। यह जैव विविधता के लिए खतरे का संकेत है।

प्रकृति की शान पशु-पक्षियों और हर प्राणी से है। जब किसी के सिर स्वार्थ सवार हो जाता है तो वह अपने हित को पूरा करने के लिए अपने आसपास की अच्छी चीजों व बातों को भी अनदेखा कर देता है।

प्रकृति के साथ भी इनसान ऐसा ही कुछ कर रहा है। अपनी सुख-सुविधाओं की खातिर प्रकृति की नाक में उसने दम तो किया ही है, साथ ही वन्य जीवों और पशु-पक्षियों की रक्षा करना ही भूल गया है। यह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App