सही दिनचर्या है जरूरी

By: Sep 12th, 2020 12:15 am

अच्छे स्वास्थ्य की पहली शर्त है व्यवस्थित दिनचर्या। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि दिनचर्या अव्यवस्थित होने पर शरीर रोगग्रस्त होने लगता है। सही दिनचर्या से यह पता लगता है कि आपका पूरा दिन कैसा बीतने वाला है। एक अध्ययन से पता चला है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोगों की बुद्धि देर से उठने वाले लोगों से तेज होती है। स्वस्थ व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए और दिनचर्या आगे बढ़ानी चाहिए।

सुबह उठने से और थोड़े व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको अपने लिए भी समय मिलता है साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे आपका दिमाग तेज होगा और काम करने के बाद भी आपको थकान नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में।

व्यायाम करें- वॉक, जॉगिंग या स्विमिंग कुछ भी करने सुबह जाएं। बहार निकल कर ताजी हवा और धूप को महसूस करें। यह सब करने से आपके अंदर ऊर्जा आएगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे।

शांत रहें- सुबह जल्दी उठने से आपको पूरे दिन में आराम करने का भी समय मिलता है। जो आप अपने परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यही नहीं आप गार्डनिंग कर सकते हैं। इससे आप पूरा दिन तनाव से दूर रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App