जियो लाया मेड इन इंडिया ब्राउजर

By: Oct 23rd, 2020 12:06 am

रिलायंस जियो ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया वेब ब्राउजर जियो पेजेज लांच किया है, जो बिलकुल मेड इन इंडिया है और यह आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। ढेर सारे फीचर्स से लैस रिलायंस के इन नए वेब ब्राउजर को खासकर मोबाइल यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो कि फास्ट और सेफ है। रिलायंस की मानें तो डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी वेब ब्राउजर को भारतीयों के लिए लांच किया गया है, जो फीचर्स के मामले में किसी भी विदेशी वेब ब्राउजर से कम नहीं है। हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम जैसी 8 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला रिलायंस जियो का वेब ब्राउजर पावरफुल क्रोमियम ब्लिक इंजन का बना है, जो कि यूजर के ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को न सिर्फ फास्ट करता है, बल्कि मीडिया स्ट्रीमिंग, इमोजी डोमेन सपोर्ट और इनक्रिप्टेड कनेक्शन जैसे फीचर्स से भी लैस है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App