44 एमपी सेल्फी कैमरे वाले वीवो वी20 की बिक्री भारत में शुरू    

By: Oct 21st, 2020 12:02 am

वीवो वी20 को भारत में अब बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ये वी सीरीज में कंपनी की ओर से नया स्मार्टफोन है। वीवो वी20 को भारत में पिछले हफ्ते लांच किया गया था। इस फोन की खास बात ये है कि इसमें 44एमपी सेल्फी कैमरा और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वीवो वी20 को ग्राहक फ्लिपकार्ट और वीवो ऑनलाइन स्टोर से भारत में खरीद पाएंगे। इस फोन की कीमत बेस 8जीबी व 128जीबी वेरिएंट के लिए 24990 रुपए और 8जीबी व 256जीबी वेरिएंट के लिए 27990 रुपए रखी गई है।

ग्राहक के लिए ये फोन तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट जैज, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी में उपलब्ध होगा। वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स के अलावा ग्राहक इसे कई ऑफलाइन स्टोर्स जैसे  क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, पूर्विका और बिग सी से भी खरीद पाएंगे।   सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर दस प्रतिशत छूट का ऑप्शन मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App