बेहतरीन काम करने वाले प्रदेश के युवा मंडलों पर बरसेंगे इनाम

By: कार्यालय संवाददाता — मंडी Oct 29th, 2020 12:02 am

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2020-21 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हंै। इस बारे में नेहरू युवा केंद्र मंडी के जिला समन्वयक रजत बर्नबाल ने बताया कि इस वर्ष भी नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार दिया जाएगा, जिसके लिए आवेदन मांगे गए है। पुरस्कार के लिए जिन श्रेष्ठ युवा मंडलों का चयन किया जाना है, जिसमें पहली अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक के कार्य आधार होंगे।

वहीं, जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले युवा मंडल को 25000 रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने बाले युवा मंडल को 75000 रुपए नकद इनाम के साथ प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार  हासिल करने वाले मंडल को तीन लाख रुपए के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक मंडल अपने आवेदन 31 दिसंबर तक कार्यालय नेहरू युवा केंद्र मंडी में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी 01905 223871 पर संपर्क कर सकते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App