ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Oct 31st, 2020 12:20 am

क्या विदेश में मेरी पढ़ाई की कोई संभावनाएं बनती हैं? 

-अभिषेक, सोलन

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। हालांकि अध्ययन के आधार पर विदेश जाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मेरी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन के कोई संकेत बनते हैं?   

– पवन, शिमला

आपकी नौकरी में परिवर्तन के संकेत तो बनते है, लेकिन आपको निर्णय सोच विचार कर लेना होगा। समय अभी 14 जुलाई, 2021 तक ठीक नहीं है। शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए उचित रहेगा?                                                                                           

– मोहित, ऊना

आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं 2021 और 2022 के मध्य बन रही हैं। बैंकिंग, मार्केटिंग, वित्तीय क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?                                                                                                                 

-विक्रम, कांगड़ा

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, लेकिन आपको कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। बेहतर परिणामों के लिए सफेद जिरकन पहनें।

कौन सा क्षेत्र मेरे लिए सही रहेगा?         

-संजीव,शिमला

कम्प्यूटर, एकाउंट, मार्केटिंग, शैक्षिक और होटल मैनेजमेंट से जुडे़ क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए सही रहेगा।  यलो सफ्फायर और लाल मूंगा आपने दाएं हाथ में पहनने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत,

नई दिल्ली-17

फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App