मात्र 28 सेकेंड में बिके हुवावे मेट 40 सीरीज के सारे स्मार्टफोन
टेक ब्रांड हुवावे ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन मेट लाइनअप फ्लैगशिप सीरीज लांच कर दी है। कंपनी ने सीरीज में तीन स्मार्टफोन हुवावे मेट 40, हुवावे मेट 40 प्रो और हुवावे मेट 40 प्रो प्लस लांच किए हैं। लांच किए गए तीनों स्मार्टफोन्स में बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। लांच की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही चीन की वेबसाइट जेडीडॉटकॉम में इन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई।
लोगों ने इतनी भारी संख्या में स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर दिए कि कुछ सेकेंड के भीतर ही इन स्मार्टफोन का पूरा स्टॉक खत्म हो गया। डिटेल्स से पता चला है कि वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू करने के 28 सेकेंड के बाद ही हुवावे मेट 40, हुवावे मेट 40 प्रो और हुवावे मेट 40 प्रो प्लस का सारा स्टॉक खत्म हो गया। स्मार्टफोन सेलर के ओर से ये आधिकारिक घोषणा की गई है। हालांकि कंपनी डिवाइस की यूनिट संख्या से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा इसके लाइव इवेंट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 40 लाख से अधिक यूजर्स ने भी देखा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

