नई नियुक्ति : रणधीर सिंह राणा हरियाणा कांग्रेस के मॉनिटरिंग प्रभारी
Oct 21st, 2020 12:06 am
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने रणधीर सिंह राणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी, मॉनिटरिंग (निगरानी) नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव डा. अजय चौधरी ने बताया कि श्री राणा को प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अन्य कार्यवाहियों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। श्रीराणा इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार के समय 2009 से 2014 तक वरिष्ठ उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

