पांच हजार बैटरी के साथ ओप्पो ए33 भारत में लांच
ओप्पो ए33 (2020) को भारत में लांच कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यहां 90 एचजेड रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है। ओप्पो ए33 की भारत में कीमत 11990 रुपए रखी गई है। ये कीमत इसके 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है। ओप्पो ने कहा है कि ये ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है और इसकी ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट से इसके नेक्स्ट बिग बिलियन डेज सेल में की जाएगी।
ऑफर्स की बात करें तो कोटक बैंक, आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक कार्ड्स पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड कलरओएस 7.2 पर चलता है और इसमें 90 एचजेड रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच एचडी प्लस (720×1,600 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

