कांगुघट्टी में टिप्पर और कार की टक्कर

By: Nov 29th, 2020 12:20 am

वाहनोंकी भिड़त से टूटी से घर की चारदीवारी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

निजी संवाददाता—लदरौर सुपर हाई-वे ऊना से कलखर हाई-वे मार्ग पर कांगुघट्टी गांव के पास टिप्पर और कार की टक्कर होने के दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों का भोरंज सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके मेडिकल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जाहू की ओर से टिप्पर लदरौर की ओर जा रहा था तथा पंजाब नंबर की दो कारें नवाशहर से मनाली की ओर जा रही थी। इतने में टिप्पर चालक ने कार को साइड से कांगुघट्टी गांव के पास जोर की टक्कर मार दी। इसके बाद टिप्पर चालक भाग गया। पंजाब नंबर की दूसरी कार में बैठे लोगों ने टिप्पर का पीछा करते हुए मनोह के पास पकड़ लिया। इस टक्कर से कार में बैठे एक पुरुष और महिला को गहरी चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों घायलों का भोरंज सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर मेडिकल करवा लिया है। इस टक्कर से घर बनी चारदीवारी को भी काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी एवं एसआई राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App