अनमोल वचन

By: Nov 7th, 2020 12:12 am

*           सबसे उत्तम तीर्थ अपना मन है, जो विशेष रूप से शुद्ध किया हुआ हो

*           तपस्या धर्म का पहला और आखिरी कदम है

*           मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता और मौन रहने से कलह नहीं होती

*           क्रोध ऐसी आंधी है, जो विवेक को नष्ट कर देता है

*           हम जितना अध्ययन करते हैं, उतना ही हमें अपने अज्ञान का आभास होता रहता है

*           अपने को संकट में डालकर कार्य करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं

*           अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का दिल भी जीता जा सकता है

*           यदि मार्ग कांटों से भरा हुआ हो और आप नंगे पांव हों, तो रास्ता बदल लेना चाहिए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App