सामुदायिक केंद्र जनता को समर्पित 

By: Nov 25th, 2020 12:21 am

नंदपुर में विधायक बलवीर सिंह ने किया उद्घाटन

स्टाफ रिपोर्टर-अंब-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह ने नंदपुर गांव में पंचायत सामुदायिक केंद्र नंदपुर का विधिवत पूजन कर आम जनता की सेवा में समर्पित किया। साथ ही नंदपुर गांव में ही नवनिर्मित सराय भवन के नवनिर्मित कमरे को भी आम जनता की सेवा में समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर का अंब क्षेत्र में जल शक्ति मंडलीय कार्यालय स्वीकृत एवं सृजित किए जाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा के समस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर पीने के पानी के नल प्रत्येक घर में लगाए जा रहे हैं तथा स्वच्छ जल की पूर्ति की जा  रही है। विधायक ने कहा कि  शिक्षा के लिए नंदपुर के पास ही ठठल गांव के क्षेत्र को चुना गया है। जिसमें अटल आदर्श विद्यालय की जल्द ही स्थापना की जाएगी। जिसके लिए सभी औपचारिक आवश्यकताओं को आप सब के सहयोग से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री जयदेव खट्टा, पंचायत समिति अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, बूथ अध्यक्ष डा. जसपाल, ठठल के बूथ अध्यक्ष रमन कुमार, बीडीसी मेंबर सुदर्शन कुमार, प्रधान रंजना देवी, उप प्रधान चमन लाल, पंजोआ नडोली प्रधान शशि बाला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला ओबीसी मोर्चा सदस्य राजकुमार डोगरा, ब्लॉक विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल, जेई जगमोहन, तकनीकी सहायक राहुल, तथा आईटी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App