मंत्री की गृह नगर परिषद घुमारवीं पर कांग्रेस का परचम

By: Jan 21st, 2021 12:10 am

घुमारवीं नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षदों का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर हुआ चयन

निजी संवाददाता- घुमारवीं

घुमारवीं नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यह खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की गृह नगर परिषद है और मंत्री के वार्ड से भी कांग्रेस समर्थित की विजय हुई है। जो दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं वह भी कांग्रेस की विचारधारा से ही हैं। लिहाजा कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नगर निकाय की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद के लिए रीता सहगल का चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्याम शर्मा काबिज हुए हैं।

रीता सहगल तीसरी मर्तबा अध्यक्ष बनी हैं। यहां बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर श्याम शर्मा ब अश्वनी रतवान के बीच बोटिंग हुई। श्याम शर्मा को चार मत पड़े तो अश्वनी रतवान को तीन मत पड़े। रीता सहगल ब श्याम शर्मा जो पहले से कांग्रेस पार्टी से सम्बंध रखते थे लेकिन निर्दलीय के रूप में चुनाबी मैदान में उतरे थे। चारों कांग्रेस समर्थित पार्षद एकजुट हो गए और अध्यक्ष ब उपाध्यक्ष पद पर आसीन हो गए।  रीता सहंगल ने तीसरी बार अध्यक्ष पद संभाला जबकि लगातार  पांचवीं बार चुनाव जीता। जानकारी के अनुसार रीता सहगल ने पहली बार पहली बार 2000 में चुनाब लड़ा था और अढाई  बर्ष तक उपाध्यक्ष रही। उसके उपरांत बार्ड 1 बडू से 2005 में चुनाब लड़ा था तो वर्ष 2007 से 2009 तक नगर परिषद की अध्यक्ष रही। उसके बाद बर्ष 2010 में अध्यक्ष ब उपाध्यक्ष के पद का चुनाबी डायरेक्ट हुआ तो भी रीता सहगल ओपन सीट पर अध्यक्ष चुन कर आई थी। 2010 से 2015 तक नगर परिषद की अध्यक्षा रही। वर्ष 2015 में रीता सहगल ने अपने बार्ड 4 से चुनाव लड़ा  था जबकि उस समय उनका बार्ड महिला के लिए आरक्षित नहीं था। इससे पहले रीता सहगल उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थी। जबकि श्याम शर्मा दकडी वार्ड से पार्षद रहे। वर्ष 2015 में पहली बार पार्षद चुन कर आये थे। अध्यक्ष ब उपाध्यक्ष की ताजपोसी पर पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी मौजूद रहे और ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिषद से गांधी चौक तक आये। इस ताजपोशी को कांग्रेस ने आपनी जीत करार दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App