किसान कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

By: Jan 18th, 2021 12:03 am

जिला अध्यक्ष ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कांग्रेस को और मजबूती की कवायद

निजी संवाददाता — पिंजोर

हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राज्य सरकार में चैयरमेन रह चुके विजय बंसल के पिंजोर स्थित कार्यालय पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप सोही ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला किसान कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी है। संदीप सोही ने नियुक्ति पत्र देते हुए जिला इकाई का विस्तार किया और सुखविंदर सुखी, रोहित बैंस को जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, तारा गुर्जर गिडरांवाली, पूर्व बीडीसी मेंबर शम्मी कुमार को जिला महासचिव गुरविंदर लक्की टिपरा को जिला सचिव, तो वहीं गुरमीत मॉडल टाउन, गुरदीप, प्रवीण, धर्मपाल,सीता राम गिडरांवाली, हेमराज को जिला संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्षद पंचकूला संदीप सोही ने कहा कि निरंतर कांग्रेस पार्टी का ग्राफ  बढ़ता जा रहा है।तीन कृषि बिलों को निरस्त करने के लिए किसानों की लड़ाई में कांग्रेस का किसान सेल भी समर्थन में है, जिसके लिए आगामी दिनों में जिला किसान कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टर रैली का भी आयोजन किया जाना है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के दमन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरन्तर लड़ाई लड़ते है।ऐसे में संगठन के माध्यम से विभिन्न जिम्मेवारियां देकर उनका प्रोत्साहन कर पार्टी को मजबूती देने का काम किया जा रहा है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने व भाजपा सरकार की किसानविरोधी नीतियों को मजबूती से धरातल पर उजागर करने की जिम्मेवारी दी। संदीप सोही ने सभी को बधाई देकर पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App