Himachal Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के लिए 21198 मतदान केंद्र

By: Jan 14th, 2021 12:08 am

2830 संवेदनशील; 972 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील के दायरे में

शकील कुरैशी—शिमला

राज्य में कुल 21198 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 3802 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं। पंचायती राज चुनाव के लिए यह सूची जारी हुई है, जिसमें इन बूथों पर भी मतदान किया जाएगा। यहां पर पुलिस का अतिरिक्त प्रबंध रहेगा, ताकि चुनाव में मतदान के दौरान कोई गड़बड़ न हो। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची राज्य चुनाव आयोग को मिल गई है, जिस पर वहां से भी अतिरिक्त प्रबंधन के निर्देश हुए हैं। सामान्य बूथों की संख्या  7744 बताई जाती है। प्रदेश में सबसे अधिक पोलिंग बूथ कांगड़ा जिला में हैं।

 प्रदेश भर में संवेदनशील पोलिंग बूथ की बात करें, तो 2830 की कुल संख्या है, वहीं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ की बात करें, तो इनकी कुल संख्या 972 की है।  राज्य में सामान्य पोलिंग बूथों की संख्या 7744 है। सामान्य पोलिंग बूथों की संख्या की बात करें, तो बिलासपुर में 381, चंबा में 779, हमीरपुर में 1025, कांगड़ा में 1350, किन्नौर में 333, कुल्लू में 810, स्पीति में 28, मंडी में 2646, शिमला में 1673, सोलन में 1082, सिरमौर में 158 तथा ऊना में 158 सामान्य पोलिंग बूथ हैं। इनकी कुल संख्या 7744 की है। तीनों तरह के पोलिंग बूथों का कुल आंकड़ा 21198 का बनता है। (एचडीएम)

इन मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

जिला संवेदनशील अति संवेदनशील

बिलासपुर 116        47

चंबा       147        45

हमीरपुर   294        117

कांगड़ा    345        196

किन्नौर    27         29

कुल्लू      52         09

स्पीति      08         02

मंडी       519        106

शिमला    476        153

सोलन     283        157

सिरमौर    510        77

ऊना       53         34

द्रंग के बथेरी में चुनाव आयोग के आदेश पर फिर नामांकन

स्टाफ रिपोर्टर—पद्धर

राज्य चुनाव आयोग ने निर्णय लेते हुए द्रंग विकास खंड की बथेरी पंचायत में नए एआरओ को नियुक्ति के बाद बुधवार को दोबारा नामांकन प्रकिया की। इसमें पूर्व में रहे सभी प्रत्याशियों को नामांकन जमा करवाने का 10 से 12 बजे तक का समय दिया गया। उसके उपरांत नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया को किया गया, जिसमें नौ प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए और एक प्रत्याशी का नामांकन रद कर दिया गया।

उसके बाद नौ में से छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए और तीन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी किए गए। अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं और राज्य चुनाव आयोग ने निर्धारित समय में ही चुनाव करवाने का निर्णय लिया है, जिसकी जानकारी एसडीएम पद्धर शिव मोहन सिंह सैणी ने दी। उन्होंने कहा कि बुधवार की सारी प्रक्रिया राज्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है और जैसे ही आदेश आते हैं, उसी के आधार पर बथेरी में चुनाव करवा दिए जाएंगें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App