टीकाकरण अभियान की शुरुआत

By: Jan 12th, 2021 12:06 am

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी

भारत में टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू होगा। पहले चरण में टीका स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को लगेगा। वे तीन करोड़ की संख्या में हैं। हमारे देश में कई स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है। वे दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं। अब वे पहले स्वयं को टीका लगवाने के लिए बहुत उत्साहित और खुश हैं।

उन्होंने अपनी भावनाओं को पत्रकारों से व्यक्त करते हुए कहा कि  टीकाकरण के बाद वे बिना किसी डर के काम करेंगे। अब टीकाकरण की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। सभी देशवासी खुश हैं। यह उत्साह लोगों का मनोबल बढ़ाएगा और वे अधिक बल के साथ काम करेंगे। देश की अर्थव्यवस्था को यह पुनर्जीवित करेगा। लेकिन इस महामारी को हराने के लिए हमें अभी भी सचेत रहना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App