दूसरे चरण में आज 26 पंचायतों में 42629 मतदाता डालेंगे वोट

By: Jan 19th, 2021 12:23 am

विकास खंड नालागढ़ की 26 पंचायतों में 21801 पुरुष, 20827 महिला, दस पंचायतों में 11 अति व 11 संवेदनशील बूथ शामिल

टीम-बीबीएन-नालागढ़

विकास खंड नालागढ़ की 77 में से 26 और पंचायतों में दूसरे चरण में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे।  इन पंचायतों में 42629 मतदाता वोट डालेंगे, जिसमें 21801 पुरुष, 20827 महिलाएं व थर्ड जेंडर का एक मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 26 पंचायतों में से दस पंचायतों में 22 अति व संवेदनशील बूथ भी शामिल है, जिनमें 11 अति संवेदनशील बूथों में क्यारकनैता पंचायत में दो, जगतपुर में एक, ढांग निहली में चार, पंजैहरा में एक, बगलैहड़ में दो, मलपुर में एक, जबकि संवेदनशील 11 बूथों में ढेला में दो, नंड में तीन, प्लासीकलां में तीन, मलपुर में तीन, रडि़याली पंचायत में एक बूथ शामिल है। द्वितीय चरण में होने वाले मतदान में सर्वाधिक रडि़याली पंचायत में, जबकि सबसे कम चिल्लड़ पंचायत में मतदाता शामिल है। जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण में डाले जाने वाले वोटों में क्यारकनैता में 799 में से 418 पुरुष 381 महिला, डोली में 1013 में 496 पुरुष 517 महिला, लग में 1456 में 740 पुरुष 716 महिला, चिल्लड़ में 628 में 301 पुरुष 327 महिला, नंड में 1501 में 817 पुरुष 684 महिला, बेहड़ी में 1160 में 439 पुरुष 457 महिला, सनेड़ में 2348 में 1176 पुरूष 1171 महिला एक थर्ड जेंडर, लूणस में 1015 में 545 पुरुष  470 महिला, जगणी में 813 में 414 पुरुष 399 महिला, रतवाड़ी में 813 में 431 पुरुष 389 महिला, बगलैहड़ में 2243 में 1118 पुरुष 1125 महिला, कोईड़ी में 1364 में 713 पुरुष 651 महिला, साई में 1510 में 795 पुरुष 715 महिला, घोलोंवाल में 2122 में 1026 पुरुष 1096 महिला, पंजैहरा में 2021 में 1016 पुरुष 1005 महिला, मस्तानपुरा में 1562 में 791 पुरुष 771 महिला, ढेला में 1500 में 766 पुरुष 734 महिला, हरिपुर संडोली में 2757 में 1491 पुरुष 1266 महिला, ढांग निहली में 2711 में 1390 पुरुष 1321 महिला, भाटियां में 2531 में 1299 पुरुष 1232 महिला, मलपुर में 2448 में 1282 पुरुष 1166 महिला, रडि़याली में 3458 में 1720 पुरुष 1738 महिला, प्लासीकलां में 1608 में 827 पुरुष 781 महिला, जगतपुर में 1125 में 551 पुरुष 574 महिला व नंदपुर में 1220 में 623 पुरुष 597 महिला मतदाता शामिल है। उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ मोहिंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App