पेट्रोलियम संरक्षण अभियान का शुभारंभ, प्रमुख सचिव परिवहन ने ‘सक्षम 2021’ का वेब मीटिंग से किया उद्घाटन

By: Jan 17th, 2021 12:06 am

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

पेट्रोलियम संरक्षण की तीव्र आवश्यकता के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक महीने तक चलने वाले अभियान सक्षम 2021 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) की शुरुआत शनिवार को महात्मा गांधी इंस्टीच्यूट ऑफ  पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर 26 में हुई। केशिव प्रसाद, प्रमुख सचिव, परिवहन, पंजाब ने सक्षम 2021 का वेब मीटिंग के माध्यम से किया उद्घाटन। पीसीआर, (पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन) और तेल सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय पूरे भारत में ईंधन संरक्षण अभियान संचालित कर रहा है।

सुजॉय चौधरी, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) पंजाब और कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंडीगढ़ ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1991 में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एक अभियान शुरू किया गया और तब से लेकर बहुत सारे अभियान और गतिविधियों के साथ तेल संरक्षण को लेकर जागरूकता का प्रसार हुआ है। सक्षम 2021 अभियान में सम्मेलनों, स्किट्स, पेंटिंग प्रतियोगिताओं और कई गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करेगा, जिसका उद्देश्य जनता को तेल और ईंधन संरक्षण को लेकर शिक्षित करना है कि उन्हें ये बताना है कि बेहतर पर्यावरण के लिए प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण था। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इस अभियान में हिस्सा लेकर इसके लक्ष्यों को सफल बनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App