परवाणू में इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया

By: Jan 25th, 2021 12:22 am

निजी संवाददाता-परवाणू

महिला बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के वृत्त परवाणू में  नेशनल गर्ल चाइल्ड डे व बेटी जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजना के बारे वृत पर्यवेक्षक विकास कुमार भारद्वाज द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

राष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड-डे के उपलक्ष्य पर नप एरिया परवाणू में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-1 वृत्त परवाणू में बेटी जन्मोत्सव के साथ नप एरिया में पैदा हुई बेटी इनिका तथा उसकी माता रोशनी उसके परिवार वालों को बेटी जन्म उत्सव पर बधाई पत्र संदेश ओर उपहार देकर बेटी होने पर आईसीडीएस विभाग की तरफ से शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर हमारे देश में बेटी को कई स्थानों पर बोझ समझा जाता समझा जाता है के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और  लोगों को बताया गया कि बेटी बोझ नहीं है। परवाणू वृत्त पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण योजना, मातृ वंदना योजना, बाल बालिका सुरक्षा योजना, बेटी है अनमोल योजना, कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, तथा महिलाओं के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।  उक्त कार्यक्रम में सेक्टर वन एमसी एरिया में आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं  कुसुम, सुलोचना, रानी, किरण, सुमन, रजनी तथा किशोरियां  मनीषा ठाकुर, साक्षी, रितु, गर्भवती धात्री महिला और महिला सशक्तिकरण के सदस्य तथा आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-1 में आने वाली महिलाओं ने इसमे भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App