कांग्रेस पर जताया भरोसा

By: Jan 19th, 2021 12:39 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंबा

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में जिला चंबा में हुए मतदान में मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में 70 फीसदी मतदान कर भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ  अपनी मंशा व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में ही सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग किया गया है। इतना ही नहीं जिला चंबा में तो भाजपा नेता ने अपने अधिकार एवं शक्ति का इस्तेमाल करते हुए सरकारी कर्मचारियों को धमकाने तक कोई कसर शेष नहीं छोड़ी है, जबकि इन सब बातों के बावजूद जिला के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति अपना मत देकर कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि जनता अब पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी है। इसके चलते पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 70 फीसदी मतदान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस करारी शिकस्त में भाजपा चंबा उपमंडल की अपनी सबसे मजबूत कहलाई जाने वाली सीट तक नहीं बचा पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल जिला चंबा में ही नहीं बल्कि राज्य में भी अपना लगातार जनाधार खो रही है। उन्होंने प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं जहां चरमरा गई है। वहीं, किसान विरोधी बिल लागू कर पूंजीपतियों को सीधा लाभ देने की पोल खुल गई है। वहीं,  पंचायतीराज चुनाव में 70 फीसदी यह परिणाम कांग्रेस पक्ष में नहीं बल्कि किसानों के पक्ष में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App