थाइराइड की समस्‍या

By: Jan 9th, 2021 12:18 am

थाइराइड की समस्या आजकल आम सुनने को मिल रही है, हालांकि पुरुषों की बजाय महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार होती हैं। थाइराइड ग्लैंड में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह समस्या होती है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में थाइराइड का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

क्या होती है थाइराइड की समस्या

शरीर में थाइराइड एक ग्रंथि है, जिससे थायोराइक्सिन टी-4 ट्रिडोथारोनाइन टी-3 हार्मोंस स्रावित होते हैं। ये हार्मोंस शरीर की एनर्जी को कंट्रोल करके ब्लड सर्कुलेशन, सांस लेने और डाइजेशन जैसी जरूरी क्रियाओं में मदद करते हैं। इस ग्रंथि में खराबी आ जाने के कारण थाइराइड की शिकायत हो जाती है।

थाइराइड की शुरुआत है वजन बढ़ना या घटना

थाइराइड ग्रंथि से मैटाबॉलिज्म रेट बहुत ज्यादा प्रभावित होता है, जिसकी वजह से भोजन पूरी तरह एनर्जी में नहीं बदल पाता। वसा शरीर में जमा होने के कारण वजन बढ़ने लगता है। कुछ लोगों पर इसका उलट प्रभाव होने के कारण तेजी से वजन घटना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर अचानक वजन कम या ज्यादा होने लगे, तो डाक्टर से इसका चैकअप करवाएं।

बीमारी के लक्षण

अगर आपको कमजोरी, थकान लगना, डिप्रेशन, तनाव, नींद न आना, सिर दर्द या गर्दन में दर्द हो तो यह थाइराइड का संकेत है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स भी इसी बीमारी का लक्षण है। इसके अलावा इस बीमारी में पेट की गड़बड़ी, जोड़ों मे दर्द रहना, वजन का बढ़ना या कम होना, मांसपेशियों का कमजोर होना, आंखों और चेहरे पर सूजन रहना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। कुछ टैबलेट्स के नियमित सेवन से इस पर काबू पाया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App