कांगड़ा के अंजन कपूर को ‘हैल्थ एक्सिलेंस अवार्ड’,  आयुर्वेद में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित

By: Feb 24th, 2021 12:08 am

दिल्ली में नेशनल अचीवर्स रिकॉग्निजेशन फोरम ने नवाजे हिमाचली नौजवान

निजी संवाददाता— बडुखर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से धमेटा गांव के अंजन कपूर ने देश भर में प्रदेश का नाम चमकाया है। अंजन कपूर पेशे से डाक्टर हैं, जो आयुर्वेद की फील्ड में काम कर रहे हैं। आयुर्वेद में बेहतर काम करने के लिए अंजन कपूर को दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल अचीवर्स रिकॉग्निजेशन फोरम द्वारा दिया गया है। संस्था द्वारा दिल्ली में हाल ही में सम्मान समारोह रखा था। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर दिल्ली सरकार के विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल व उत्तराखंड के मंत्री धीरेंद्र प्रताप, सांसद के सदस्यों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में जनसेवा करने वाले और देश में अपने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धमेटा गांव से डाक्टर अंजन कपूर जो कपूर आयुर्वेद के प्रबंधक निदेशक हैं, उन्हें आयुर्वेद की फील्ड में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए ‘हैल्थ एक्सिलेंस अवार्ड’ से  सम्मानित किया गया।

 बता दें कि अंजन कपूर ने गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जामनगर से आयुर्वेद की डिग्री हासिल की है और विश्व आयुर्वेद अनुसंधान एवं विकास परिषद से एमडी हर्बल मेडिसन की पढ़ाई भी की। अंजन कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा क्षण है, क्योंकि हमने आयुर्वेद की मदद से कई रोगियों को ठीक किया है। इसके लिए वे आयुर्वेद के धनवंतरी भगवान का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। बता दें कि कपूर आयुर्वेद धमेटा में पथरी, अस्थमा, गठिया, शुगर और  बबासीर के साथ किडनी फेलियर की खास तौर पर दवाई दी जाती है। मौजूदा समय में कपूर आयुर्वेद में देश भर से लोग अपनी बीमारी की समस्या लेकर आते हैं और उनका तुरंत समाधान होने के बाद धन्यवाद का भी तांता देखने को मिलता है। कपूर आयुर्वेद से देश-विदेश से लोग दवाई लेने पहुंचते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App