बीडीसी की बैठक में जा रहे मेंबर को भाजपाइयों ने जबरन उठाना चाहा, पुलिस देखती रही तमाशा

By: Feb 5th, 2021 4:22 pm

रिकांगपिओ — किन्नौर जिला मे निचार पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो पाया है। यहां भाजपा और कांग्रेस में कडा मुकाबला है। इस कडी में विधायक जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि कुल 15 सदस्यों में से सात कांग्रेस समर्थित है। एक सदस्त अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस में शामिल हुआ है।

यह सभी लोग बैठक में जा रहे थे कि भाजपा के 100 से अधिक लोग जगह जगह खड़े हो कर उसे रोकने लगे। उन्होंने यह बात पुलिस को भी बताई,लेकिन पुलिस ने भी कुछ न किया। भाजपा के लोग कटगांव-शांगो वार्ड के संजय को जबरन गाड़ी में बैठने की कोशिश करते रहे। इस दौरान हम ने उसे बचाया, लेकिन इस दौरान पुलिस तमाशा देखती रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App