विश्व में कोरोना संक्रमण के मामले 10.81 करोड़ से अधिक, कितने लोगों की गई जान, जानें यहां

By: Feb 13th, 2021 12:12 pm

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली
दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) कहर बरपा रही है और घातक महामारी की जद में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10 करोड़ 81 लाख के पार पहुंच हो गई है तथा मरने वालों का आंकड़ा 23 लाख 82 हजार से अधिक हो गया है। अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 81 लाख 72 हजार 376 हो गई है और जहां 23 लाख 82 हजार 336 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं इस वायरस के संक्रमण से छह करोड़ पांच लाख 54 हजार 299 लोग इससे मुक्त हो गए हैं।

वैश्विक महाशक्ति अमरीका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमरीका में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.74 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि चार लाख 80 हजार 767 लोगों की जान चली गई है। ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 97.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,37,489 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40.25 लाख से ज्यादा हो गई है और 1,16,507 लोगों की मौत हुई है।

रूस में कोरोना से 39.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है, जबकि 77,911 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 34.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 80,954 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 64,767 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 26.97 लाख से अधिक हो गई है और 93,045 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 25.72 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,284 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.30 लाख से अधिक हो गई है और 64,402 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 21.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,196 लोगों ने जान गंवाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App