बज्रेश्वरी मंदिर में धूमधाम से मनाई माता की जयंती

By: Feb 28th, 2021 12:35 am

रंग-बिरंगे फूलों और गुबारों से सजा मंदिर

नगर संवाददाता—कांगड़ा
शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माता जी की जयंती भी इस बार मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों व लाइटों से सजाया गया था। माता जी की जयंती पर्व पर सुबह से ही मंदिर के पुजारी वर्ग द्वारा पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया था। इस मौके पर टिंकू विहान द्वारा माता की झांकियां भी निकाली गईं। मंच का संचालन संदीप चौधरी द्वारा किया किया गया। इस मौके पर मंदिर अधिकारी विजय सांगा, मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, भाजपा नेता मुनीष शर्मा, निशात शर्मा, हरीश, सोनू शर्मा, ईशान वोहरा व अन्य भक्त मौजूद थे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App