एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री का एचपीयू में स्वागत

By: Feb 24th, 2021 12:17 am

अपनी सभ्यता और प्राचीन संस्कृति को आधार बनाना जरूरी

सिटी रिपोर्टर-शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार ही विश्वविद्यालय आने पर जीत सिंह का स्वागत किया गया और बैठक आयोजन भी गया, जिसमें जीत ने अपने विचार रखे और अपना अनुभव साझा किया। जीत सिंह मूलतः पांगी के रहने वाले हैं और लंबे समय से विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता कि रूप में कार्य कर रहे हैं, और जीत सिंह अनेकों दायित्व का निर्वहन कर चुके है और पूर्णकालिक की भूमिका में भी कार्य कर चुके हैं।

जीत सिंह जिला संगठन मंत्री विभाग संगठन मंत्री संभाग संगठन मंत्री टाइपिंग के पास हिमाचल प्रदेश में रहे और हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के संगठन मंत्री का दायित्व था और वर्तमान में जीत राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। बैठक में जीत ने अपने समय की कार्यों का वर्णन किया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के बारे में विचार साझा किए।  जीत का कहना है कि पूरे देश के अंदर सबसे अधिक पूर्णकाली कार्यकर्ता कहीं से निकलते है, तो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नाम सबसे ऊपर आता है, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विद्यार्थी परिषद की इकाई प्रत्येक वर्ष अनेकों कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है और पूरे प्रदेश में आदर्श इकाई के रूप में जानी जाती है। जीत  ने बताया कि हमारा राष्ट्र पुनर्निर्माण का जो सपना है, वह तभी साकार हो सकता है, जब हम अपनी सभ्यता और अपनी प्राचीन संस्कृति को आधार मानकर चलेंगे और यदि प्रत्येक कार्यकर्ता इस ही व्रत को लेकर चलेंगे तो राष्ट्र पुननिर्माण संभव है। इसके ही साथ जीत ने इकाई के लिए आने वाले के लिए सुझाव भी दिए और किस प्रकार प्रत्येक क्षेत्र से हम कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से रख सकते है और आने वाले समय में क्या प्राथमिकता हो सकती है, इन विषयो पर अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान साझा किए विचार

जीत सिंह जिला संगठन मंत्री विभाग संगठन मंत्री संभाग संगठन मंत्री टाइपिंग के पास हिमाचल प्रदेश में रहे और हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के संगठन मंत्री का दायित्व था और वर्तमान में जीत राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। बैठक में जीत ने अपने समय की कार्यों का वर्णन किया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के बारे में विचार साझा किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App