बांबे बेगम्स में नजर आएगी पूजा भट्ट

By: Feb 13th, 2021 12:05 am

मुंबई — बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आएगी। आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’ रिलीज होने वाली है। सीरिज का फ़स्र्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आएगी। फिल्म की कहानी पांच मॉडर्न इंडियन वुमंस जो कि बहुत ही महत्त्वाकांक्षी हैं, पर आधारित है।

सफलता और शक्ति इनकी मंजिल है। पूजा भट्ट ने फस्र्ट लुक शेयर करते हुए लिखा कि उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताकतवर कोई नहीं, जिसने खुद को बनाया हो। कहना ठीक होगा लो मैं लौट आई हूं। ‘बांबे बेगम्सÓ और नेटफिलक्स का बहुत शुक्रिया। ‘बांबे बेगम्स’ का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App