कृषि विधेयक के खिलाफ रैली, केंद्र के खिलाफ लगे नारे, जवाली कांग्रेस ने किया किसानों का समर्थन

By: Feb 10th, 2021 1:21 pm

जवाली — ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा आज किसानों के समर्थन में रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रैली में भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक किसान विरोधी है तथा ऐसा करके किसानों को कारपोरेट के हाथों बेचा जा रहा है। किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार टस की मस नहीं हो रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App