मुख्य आरोपी का रिमांड बढ़ा

By: Feb 3rd, 2021 12:40 am

गाडि़यों को नामी कंपनी में लगाने के नाम पर हुआ है फर्जीबाड़ा, अब पांच को किया जाएगा कोर्ट में पेश

स्टाफ रिपोर्टर-सोलन

गाडि़यों को नामी कपंनी में लगाने के फर्जीबाड़े में पकड़े गए मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दिया है। मंगलवार को सोलन कोर्ट में पेश किए गए मुख्य आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस ने कोर्ट में आरोपी को पेश करते हुए केस से संबंधित अन्य खुलासों का पता करने का हवाला देकर एक बार फिर पुलिस रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मुख्य आरोपी को अब पांच फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि तब तक विजिलेंस की टीम आरोपी से बची हुई एक गाड़ी की लीड हासिल कर उसे रिकवर कर लेगी। बता दें कि वर्ष 2019 में लोगों की शिकायत पर विजिलेंस थाना सोलन में मामला दर्ज किया गया था। लोगों का आरोप था कि उनकी महंगी गाडि़यों को नामी कंपनियों में लगाने का प्रलोभन दिया गया था।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जांच आरंभ की और पाया कि सोलन शहर की कुल 11 गाडि़यां इस गिरोह द्वारा ठगी गई हैं। इनमें तीन टू व्हीलर व आठ लग्जरी गाडि़यां शामिल थीं। विजिलेंस ने इस मामले में तेजी से तहकीकात की और चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ के दौरान उसने चार अन्य गाडि़यों के बारे में भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें पंजाब में बेचा गया है। इस लीड के साथ विजिलेंस की टीम पंजाब के तीन और वाहन रिकवर कर लिए गए थे। हालांकि अभी भी एक वाहन रिकवर किया जाना बाकि है। इसको देखते हुए मंगलवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस ने पुलिस रिमांड बढ़ाने को लेकर दलील दी कि अभी एक वाहन को रिकवर किया जाना बाकी है और पूछताछ में कई अन्य अहम खुलासे भी हो सकते हैं। इस दलील पर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया और उसे अब पांच फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App