नहीं रहे सुजान…फतेहपुर के साथ फफक उठा कांगड़ा

By: Feb 13th, 2021 12:23 am

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक के निधन पर जिला भर में शोक की लहर,आत्मा की शांति के लिए की दुआ

दिव्य हिमाचल टीम-

धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा क्षेत्र से लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री  एवं फतेहपुर  से वर्तमान विधायक सुजान सिंह पठानिया  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है पठानिया जमीन से जुड़े नेता थे और कांगड़ा के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने ईश्वर  से  दिवंगत की  आत्मा को शांति प्रदान करने की  कामना की है।

नगरोटा सूरियां। पूर्व कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया एक बेहतरीन राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे इनसान भी थे, जो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहकर विधानसभा में उनकी आवाज को बुलंद किया करते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक बहुत बड़ा योद्धा खो दिया है, जिनकी भरपाई करना मुश्किल होगी। भगवान  दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

फतेहपुर। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के मौजूदा विधायक सुजान सिंह पठानिया का 79 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया, जिसके चलते पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि सुजान सिंह ने 1977 में पहला चुनाव जनता पार्टी की ओर से लड़ा और 1979 में ही वह कांग्रेस पार्टी में चले गए और करीब 43 वर्ष तक उन्होंने फतेहपुर की जनता की सेवा की वर्ष 1977 में फतेहपुर मैं मात्र एक कार्यालय बिजली विभाग के जेई का होता था, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज फतेहपुर में हर विभाग का मुख्य कार्यालय स्थापित किया।

कोटला। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर पूर्व मंत्री डाक्टर हरबंस राणा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और में दोनों इकट्ठे 1977 से राजनीति में आए थे। आज हमने एक योग्य, ईमानदार व्यक्ति और अपना साथी खोया है, जिसकी क्षति पूरी करना आसान नहीं है।

हौरीदेवी। बलदेव ठाकुर ने पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। सात बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे पठानिया ने पार्टी और सरकार में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और प्रदेशवासी उन्हें हमेशा याद करेंगे।

राजा का तालाब। फतेहपुर क्षेत्र से बलदेव ठाकुर सहित पूर्व मंडलाध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह, जिला पार्षद सरदार शेर सिंह शेरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र गुलेरिया, प्रेम सिंह, पूर्व सचिव रजिंद्र सिंह धनोआ, महिंद्र सिंह, दलवीर राणा, अजय शर्मा, रजिंद्र शर्मा, पवन चंबियाल, कर्ण गुलेरिया, वीना राणा, शशि बाला, चैन सिंह, किशोर ठाकुर, कैप्टन कृपाल गुलेरिया, अश्वनी राणा, प्रधान संजीव पप्पू, प्रधान सुशील कुमार, प्रधान गुरनेश कुमार, कैप्टन बलबीर गुलियाल, प्रधान रघुबीर सिंह, विशंभर राणा, कैप्टन बलविंद्र सिंह, हंसराज शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर राज कुमार, सुशील शर्मा व ममता देवी ने पूर्व मंत्री व कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है ।

कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने फतेहपुर के विधायक और सीनियर कांग्रेस लीडर सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री काजल ने कहा कि कांग्रेस ने एक दिग्गज और ईमानदार नेता को जिला कांगड़ा में खो दिया, जिनकी कमी पार्टी और फतेहपुर की जनता को हमेशा खलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App