सुरेश कश्यप का नींव पत्थर तोड़ा

By: Feb 24th, 2021 12:22 am

श्योथल गांव में शरारती तत्त्वों ने शिलान्यास पट्टिका तोड़ दिया वारदात को अंजाम, भाजपा ने विपक्ष पर फोड़ा ठीकरा

मोहिनी सूद-सोलन

भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष  सुरेश कश्यप द्वारा लगाई गई शिलान्यास की पट्टिका मंगलवार को सोलन के शामती में टूटी पाई गई। बता दें कि यह पट्टिका  गांव श्योथल में लगाई गई थी। इस पट्टिका पर खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, कुमारी शिला का नाम भी अंकित था। यह पट्टिकाएं किसने तोड़ी है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। भाजपा नेताओं की माने तो यह काम किसी शरारती तत्व का नहीं है, बल्कि वह इस घटना का जिम्मेदार विपक्ष को मान रहे है।

इस घटना की निंदा खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया व जिला महासचिव भरत साहनी ने की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। रोष प्रकट करते हुए खादी ग्राम बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि इस उद्घाटन पट्टिका पर सांसद सुरेश कश्यप का नाम था। जिसे कम्युनिटी सेंटर के शिलान्यास के समय जुलाई 2020 में शामती में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शायद भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि वह उसका गुस्सा शिलान्यास पट्टिकाओं पर उतार रहे हैं, लेकिन पट्टिकाओं को तोड़ने से भाजपा का विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया है, ताकि विरोधियों के हौसले और बुलंद न हो। यह जिला में हुई पहली घटना नहीं है पहले मुख्यमंत्री की पट्टिकाएं भी सोलन में टूटी पाई जा चुकी है। उसके दोषी भी आज तक पकड़े नहीं गए है और न ही नई पट्टिकाएं भाजपा आज तक उन स्थानों पर लगा पाई है। जैसे ही यह खबर भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी वह पूरी तरह से तिलमिला गए  और इसकी शिकायत पुलिस को की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App