प्रमुखता से हल करवाएंगे परिवहन कर्मियों की दिक्कतें

By: Feb 23rd, 2021 12:01 am

कार्यालय संवाददाता — मंडी

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक जसमेर राणा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विशेष मंथन हुआ और जो मांग पत्र प्रबंधन व सरकार को संघ द्वारा सौंपा गया था। उसमें सरकार ने संघ को वार्ता के लिए 24 फरवरी को शिमला में बुलाया है, जिसमें चर्चा कर संघ निगम की सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से हल करने की कोशिश की जाएगी। इस बैठक में हिमाचल मजदूर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के 16वें अधिवेशन अधिवेशन जो चार-पांच अप्रैल को बिलासपुर में होना तय है, उसको सफल बनाने के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया।

 वहीं मंडी क्षेत्रीय इकाई के चुनाव भी करवाए गए। बैठक में बृजेश कांत महामंत्री अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ, अमरीश बालिया प्रभारी हिमाचल परिवहन मजदूर संघ, संजय शर्मा प्रांतीय सचिव दिल्ली परिवहन, मदन राणा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, मंगतराम महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, नरेश शर्मा हिमाचल पर्यटन उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, उपाध्यक्ष प्यार सिंह, राज कुमार, रतन, महामंत्री लेख राम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, अतिरिक्त महामंत्री सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ विनोद शर्मा, रावण राम सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App