तीन साल नहीं लगेगा कोई टैक्स

By: Mar 6th, 2021 12:45 am

पालमपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बोले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, लोगों को मिलेंगी सभी सुविधाएं
दिव्य हिमाचल टीम—पालमपुर
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को नगर निगम पालमपुर खिलडू (कालीवाड़ी मंदिर) बिंद्रावन कल्याड़कर, सुग्घर और आईमा में जनसभाओं को संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पालमपुर आने वाले समय में देश के सुंदर निगमों में शुमार होगा। एक साथ तीन नगर निगमों का निर्माण कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर तेजी से उभरता हुआ शहर है और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र में योजनात्मक विकास संभव होगा और अगले तीन वर्षों तक किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा।

निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डालने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के विभाग को आदेश दिए हैं। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि पालमपुर के निगम बनने से यहां विकास की धारा बहेगी और कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर का मान-सम्मान को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दर्जा देकर बढ़ाया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक एवं हिमाचल परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, संजीव शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अरविंद शर्मा, अभिषेक पाधा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, शांति स्वरूप, प्रबुद्ध लोग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App