हरियाणा की रैली में महिला से खिंचवाया ट्रैक्टर, शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने किया बवाल

By: Mar 12th, 2021 2:25 pm

शिमला — महंगाई के विरोध में हरियाणा में आयोजित रैली के दौरान महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने पर शिमला में बवाल मच गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने इस रैली में महिला द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाने को महिला विधायक का अपमान बताया है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा ने आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस की इस रैली का विरोध किया।

महिला मोर्चा का कहना है हरियाणा में आयोजित कांग्रेस की रैली में सभी विधायक और मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर बैठे थे और ऐसे में महिला विधायक ट्रैक्टर खींच रही थी। महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास ने कहा कि इस तरह की तस्वीर महिलाओं का अपमान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App