अनुराग ठाकुर आज नादौन में

By: Apr 17th, 2021 12:55 am

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यालय संवाददाता—नादौन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के शुक्रवार को नादौन आगमन से पूर्व गुरुवार को एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में स्वयं पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, एसडीओ नरेश कौशल, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अग्निहोत्री ने सड़क मार्ग तथा अमतर में स्थित अंबेडकर भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, युवा मोर्चा आईटी सैल के प्रदेश संयोजक निशांत शर्मा, नीरज जैन, रिपूं बैंस, संजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App