प्रदेश में कोरोना से निपटने को भाजपा महिला मोर्चा तैयार 

By: Apr 24th, 2021 12:01 am

विशेष संवाददाता- शिमला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने की। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा एवं महिला मोर्चा के प्रभारी राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठन की सेवा फेज-2 का कार्य भाजपा द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें महिला मोर्चा की अग्रिम भूमिका रहने वाली है, जिस प्रकार से फेज एक में महिला मोर्चा ने 55 लाख से अधिक मास्क बनाकर वितरण किए थे और भारत में एक उदाहरण के रूप में उभर कर सामने आई थी। इसी प्रकार फेज दो में भी महिला मोर्चा अधिक से अधिक संख्या में फेस कवर बनाकर वितरण करेगी। इस कार्य में 2017 के प्रत्याशी, चुने हुए प्रतिनिधि, सरकार में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन एवं भाजपा के पदाधिकारी महिला मोर्चा का सहयोग करेंगे। इस बार भी भाजपा भोजन, दवाई, काढ़ा एवं सेनेटाइजर वितरण का कार्य में विशेष रूप से ही करेगी। महिला मोर्चा द्वारा 17 जिला स्तर के सभी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं । इन सभी कार्यों में चुने हुए जनप्रतिनिधि सरकार के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन भी बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App