डा. प्रियंका एचपीयू में सह-आचार्य

By: Apr 30th, 2021 12:06 am

सिटी रिपोर्टर — शिमला

नालागढ़ की कवि और कहानीकार डा. प्रियंका वैद्य को एचपीयू में सह आचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रियंका वैद्य ने प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है और तभी उनके माता-पिता ने सपना देखा कि वह वहीं अध्यापन करे। वैद्य इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी यूजीसी-आईयूसी में सह-अध्येता भी है। लेफ्टिनेंट डा. प्रियंका वैद्य द्वारा लिखित कहानी संग्रह ‘लॉकडाउन डायरी’ चर्चा में रहा है।

 वैद्य योग के माध्यम से आध्यात्मिक उत्थान स्वामी विवेकानंद विषय पर भी शोध कर रही है। उनका एक और कहानी संग्रह प्रकाशाधीन है। हिमाचल प्रदेश की साहित्यकार डॉ प्रियंका वैद्य पिछले ग्यारह वर्षों से हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में अंग्रेजी विषय की सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है ,वर्तमान में वो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सह-आचार्य के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जिनमें तीन काव्य संग्रह, तीन शोध पुस्तकें और दो कहानी संग्रह है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App