दाड़ी को बनाएंगे नगर निगम का आदर्श वार्ड

By: Apr 4th, 2021 12:55 am

वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी राजेश कुमार ने लोगों से जुटाया समर्थन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—धर्मशाला
नगर निगम के वार्ड नंबर 13 को आदर्श वार्ड बनाने का विजन लेकर भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार शर्मा काम कर रहें हैं। पहले से ही महिलाओ के विकास के लिए हमेशा से सजग रहे राजेश कुमार शर्मा ने लड़कियों को जमा दो तक मुफ्त शिक्षा दिलाने का वादा किया है। वहीं उनको प्रशिक्षण प्रदान करवाने के साथ-साथ आईआरडीपी की लड़कियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम के तहत 31 हजार रुपए प्रदान करवाना भी उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी काम करेंगे। बिजली की तारों का जाल जो लोगों के घर पर बना रहता है उसकी भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ-साथ लोगों को वह अपने वार्ड में पानी की भी पर्याप्त सुविधा लोगों को दिलाएंगे।
लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा दिलाने को सुनिश्चित करते हुए वह दाड़ी मेला मैदान के पास सामुदायिक भवन का निर्माण करवाएंगे ताकि लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए और उन्हें कहीं बाहर न जाना पड़े। दाड़ी और बड़ोल को जोडऩे के लिए संपर्क मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं मुख्य चुराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं जाएंगे। वार्ड में स्मार्ट सिटी की दीवार लगवाई जाएगी। कूलहों और प्राकृतिक स्रोतों को साफ करके उनका सुधारीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। झिकली दाड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क का निर्माण किया जाएगा और टहलने के लिए अलग सी रोड बनाया जाएगा। राजेश शर्मा का कहना है कि वह अपने दाड़ी वालों को एक मॉडल वार्ड बनाएंगे उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि उनके विजन को देखते हुए उन्हें सपोर्ट करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App